Featured

सहरसा में 5 साल की बच्ची के साथ रेप:पड़ोसी युवक ने सोती हुई बच्ची को उठाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

सहरसा के चिडैया थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। शनिवार की रात बच्ची अपनी चाची के साथ घर के दरवाजे पर सो रही थी। रात करीब ढाई बजे 20 वर्षीय पड़ोसी युवक उसे उठा ले गया। 3:44 बजे वापस वह छोड़ गया। इसके बाद वह फरार हो गया।

घटना का खुलासा रविवार रात तब हुआ जब पीड़िता की मां ने महिला थाने में FIR दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। बच्ची की आंख में हल्की चोट भी है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मेडिकल जांच के लिए भेजा सदर अस्पताल।
पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक नशेड़ी है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों के मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *