प्राथमिक विद्यालयों को मिले प्रधान शिक्षक दरभंगा जिले के 1338 प्राथमिक विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति।
प्राथमिक विद्यालयों को मिले प्रधान शिक्षक दरभंगा जिले के 1338 प्राथमिक विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इन शिक्षकों का योगदान 21 जुलाई से शुरू होगा। पहले इन विद्यालयों का संचालन प्रभारी के माध्यम से किया जाता.
प्राथमिक विद्यालयों को मिले प्रधान शिक्षक दरभंगा। जिले के 1338 प्राथमिक विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रधान शिक्षकों को पदस्थापित किया गया है। यह पहला अवसर होगा जब जिले के अधिकतर प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक होंगे।
अब तक इन विद्यालयों का संचालन प्रभारी के माध्यम से हो रहा था। प्रधान शिक्षकों का आवंटित विद्यालय में योगदान 21 जुलाई से शुरू हो जाएगा। विभागीय निर्देश के अनुसार नव पदस्थापित हेड टीचर 26 जुलाई तक आवंटित विद्यालय में योगदान कर सकेंगे। जिले में कुल 1511 प्राथमिक विद्यालय हैं।
इसमें से 1338 प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक पदस्थापित किये गये हैं। इनके बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं योगदान प्रपत्र का वितरण विभिन्न प्रखंड संसाधन केंद्रों पर गत शनिवार से ही किया जा रहा है। जिन प्रखंडों के विद्यालयों में प्रधान शिक्षक का पदस्थापन किया जा रहा है, उसी प्रखंड में उन्हें औपबंधिक नियुक्ति पत्र आदि का वितरण किया जा रहा है।
इसी आधार पर उन्हें विद्यालय में योगदान मिल सकेगा। विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि विद्यालय में योगदान की तिथि से इन्हें हेड टीचर के वेतन का लाभ मिल सकेगा। ऐसी स्थिति में नवनियुक्त प्रधान शिक्षक जल्द से जल्द आवंटित प्राथमिक विद्यालय में योगदान करने का प्रयास करेंगे। विभाग ने पहले ही त्यागपत्र एवं स्वच्छता प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को शिथिल कर दिया है।
संबंधित प्रधान शिक्षक का विद्यालय में योगदान की तिथि से ही पूर्व के विद्यालय से स्वत: त्यागपत्र स्वीकृत माना जाएगा। तत्काल योगदान के समय स्वच्छता प्रमाण पत्र जमा करने की अनिवार्यता को तत्काल शिथिल कर दिया है। इन दिनों जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य भी चल रहा है। प्रधान शिक्षक के रूप में चयनित कई शिक्षक इस कार्य में बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त हैं।
निर्वाचन आयोग ने इस कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों का स्थानांतरण नहीं करने का अनुरोध शिक्षा विभाग से किया है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। बिरौल के बीडीओ ने भी इस संबंध में डीईओ से मार्गदर्शन मांगा है। इन परिस्थितियों में पुनरीक्षण कार्य में लगे नव पदस्थापित प्रधान शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
उच्च माध्यमिक विद्यालयों में योगदान आज से जिले के 228 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नए हेडमास्टर पदस्थापित किये गये हैं। रविवार को उनके बीच स्थापना कार्यालय में औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं योगदान प्रपत्र का वितरण किया गया है। विभाग ने पहले ही त्यागपत्र एवं स्वच्छता प्रमाणपत्र से राहत दे दी है तथा विद्यालय में योगदान के लिए 21 से 26 जुलाई के बीच का समय सीमा निर्धारित किया है।
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन ही अधिकतर नव पदस्थापित हेडमास्टर अपने-अपने आवंटित विद्यालय में योगदान करने पहुंचेंगे। विभाग ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि इस पद के लिए वित्तीय लाभ उन्हें विद्यालय में योगदान की तिथि से दिया जाएगा। विद्यालय में योगदान की तिथि से उनका त्यागपत्र पूर्व के विद्यालय से स्वीकृत माना जाएगा। योगदान के समय स्वच्छता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से राहत दे दी है।
