Featuredदरभंगा

बहुचर्चित वीडियोग्राफर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र की बहुचर्चित मखनाहा बर्थ डे पार्टी में वीडियोग्राफर की गोली मारकर हत्या करने के फरार मुख्य आरोपित राकेश सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना में पांच नामजद और तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अनुमंडल आरक्षी कार्यालय बेनीपुर में शनिवार को एसडीपीओ डॉ. कुमार सुमित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस घटना में 29 फरवरी को हत्या का मामला दर्ज कर सिद्धांत जायसवाल उर्फ गोलू, अनिल सहनी, गुड्डू सहनी व राकेश को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने नौ दिनों में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पांच नामजदों में फिलहाल दो तथा अप्राथमिकी के तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरार अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *