Featured

आपदा से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को ₹4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान चेक प्रदान

जिले के विभिन्न अंचलों में आयोजित सहयोग शिविर में जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को सौंपा सहायता राशि का चेक

राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की कड़ी में आज दरभंगा जिले के विभिन्न अंचलों में आयोजित सहयोग शिविर में माननीय स्थानीय विधायकों द्वारा लाभुकों के बीच ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक वितरित किया गया।जाले अंचल के आपदा में मृत व्यक्ति के आश्रित को जाले के माननीय विधायक श्री जीवेश कुमार द्वारा ₹4 लाख का अनुग्रह अनुदान चेक प्रदान किया गया।

इसी क्रम में मनीगाछी अंचल के आपदा में मृत व्यक्ति के आश्रित को दरभंगा ग्रामीण के माननीय विधायक श्री राजेश कुमार मंडल द्वारा ₹4 लाख का चेक प्रदान किया गया।वहीं तारडीह अंचल के आपदा में मृत व्यक्ति के आश्रित को अलीनगर की माननीय विधायक सुश्री मैथिली ठाकुर ने ₹4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया।

इसके अतिरिक्त कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल के आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को कुशेश्वरस्थान के माननीय विधायक श्री अतिरेक कुमार द्वारा ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया।

 

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत शीघ्र अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक संबल मिल सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *