थानेश्वर स्थान-विद्यापति धाम में 25 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक:समस्तीपुर के शिवालयों में भक्तों की भीड़; बेगूसराय, वैशाली से भी पहुंच रहे हैं श्रद्धालु।
समस्तीपुर में सावन की पहली सोमवारी पर के विद्यापति धाम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।
दोपहर 12 बजे तक करीब 15 हजार भक्तों ने जलाभिषेक किया है। 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। विद्यापति धाम मंदिर कवि विद्यापति से जुड़ा हुआ है। यहां महादेव उगना के रूप में विराजमान है। इस मंदिर सावन में पूजा के लिए समस्तीपुर के अलावा सीमावर्ती बेगूसराय, वैशाली जिले से लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त।
थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त। नगर थानाध्यक्ष कर रहे मॉनिटरिंग वहीं, थानेश्वर स्थान मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। करीब 10 हजारों लोगों ने जलाभिषेक किया है। भीड़ को देखते हुए 70 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। मंदिर में प्रवेश के लिए एक ही द्वार बनाए गए थे। एक्जिट के लिए भी एक ही गेट है। जगह-जगह पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। दोनों मंदिर में शाम तक एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है।
