Featured

मोहर्रम को लेकर मधुबनी DM-SP की समीक्षा बैठक।

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मधुबनी जिला प्रशासन तैयारी है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। जिले के 445 संवेदनशील स्थलों पर कुल 890 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

 

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचें। साथ ही तैनाती स्थल से संयुक्त फोटो भी साझा करें। सादी वर्दी में पुलिस गश्त, अफवाहों पर कड़ी नजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की सादी वर्दी में तैनाती की जा रही है। वहीं, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को संवेदनशील इलाकों में लगातार भ्रमण करने और समन्वय बनाकर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

 

आपात स्थिति के लिए टोल फ्री नंबर जारी जुलाई से जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय है, जो मोहर्रम समाप्ति तक 24 घंटे तीन शिफ्टों में काम करेगा। नियंत्रण कक्ष का नेतृत्व उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह और डीएसपी रश्मि कर रही हैं। किसी भी आपात स्थिति में 06276-224425 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण बल, वज्र वाहन और अग्निशमन दल को अलर्ट पर रखा गया है। अग्निशमन पदाधिकारी को हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

 

सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर डीएम ने साइबर सेल और जनसंपर्क विभाग को सतर्क रहने को कहा है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मोहर्रम को आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *