Saturday, April 25, 2026
Homeदरभंगालक्ष्मीसागर में हुए डकैती एवं हत्या मामले का पुलिस ने किया सफल...

लक्ष्मीसागर में हुए डकैती एवं हत्या मामले का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, ये निकला…

- Advertisement -

पुलिस ने गिरफ्तार राजा कुमार के पास से लुटे गए 18 ग्राम सोना सहित चांदी का एक जोड़ा पायल और मोबाइल बरामद किया है। एक आरोपी नाबलिग है, जबकि दूसरे की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चुनाभठी निवासी जय किशुन प्रसाद के पुत्र राजा कुमार के तौर पर हुई है। फिलहाल नेपाल के डकैत पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

- Advertisement -

घटना के बाद एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी सागर कुमार और सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टेक्निकल सेल और वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाई है। हालांकि लुटे गए रुपए सहित कई सामनों की बरामदी अबतक नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि नेपाल के पांच अपराधियो की गिरफ्तारी के बाद सबकुछ सामने आ जाएगा।

- Advertisement -

सिटी एसपी सागर कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 2 नवंबर की रात नेपाल से अपराधियों ने स्थानीय लाइनर के साथ मिलकर जतीश चंद्र मिश्रा के घर पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। गृहस्वामी के विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। लूट की घटना में शामिल अपराधी को 18 ग्राम गलाया हुआ सोना के साथ पकड़ा गया है, जबकि दूसरा अपराधी नाबालिग है।

गिरफ्तार राजा कुमार ने पूछताछ के दौरान घटना में शामिल नेपाल के अपराधियों के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular