Featured

समस्तीपुर में करंट लगने से युवक की मौत:घर का खराब पंखा ठीक कर रहा था, स्पार्क होते ही लगा झटका।

समस्तीपुर में गुरुवार की सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक गांव के बबलू सहनी के बेटे उदय कुमार सहनी (25) है। परिवार के लोगों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए। मामला चकमहेसी थाना क्षेत्र के माली नगर वार्ड नंबर-10 मोहल्ला का है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि उदय कुमार के घर में लगे पंखे में खराबी आ गई थी। जिस कारण वह खुद ही बिजली का बोर्ड खोलकर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली बोर्ड में स्पार्क हुआ। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने किया मृतक घोषित

हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोग उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर वापस घर चले आए। हालांकि, घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिवार के लोग युवक के शव‌ को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

चकमहेसी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। लेकिन, परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम से साफ इनकार कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *