Featuredप्रादेशिक

2000 का नोट सर्कुलेशन से बाहर होगा, RBI लेगा वापस।

दरभंगा। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) का बड़ा फैसला 2000 के नए नोट अब जारी नहीं होंगे। हालांकि बाजार में जो नोट चल रहे है उसे बैंकों में बदलने के लिए 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है। जिन लोगों के पास दो हजार के नोट है वे बैंक में इसे जमा कर अपने पैसे वापस ले सकते है। आरबीआई की इस फैसले से जमाखोरी व कालेधन पर लगाम लगेगा। जानकारों की मानें तो पिछले कई महीनों से बाजार से 2000 के नोट गायब हो रहे थे। बड़े बड़े उद्योगपति इसे जमा कर रहे थे। लेकिन आरबीआई के इस फैसले से कालाधन पुनः नोटबन्दी की तरह बाहर आएगा। ज्ञात हो कि आरबीआई ने 2000 के नोट बदलने के लिए 23 मई से 30 सितंबर तक का समय दिया है। एक बार में एक व्यक्ति केवल 10 नोट ही बदल सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *