Featured

बिहार : नेपाल और पड़ोसी राज्यों में हुई बारिश की वजह से बिहार की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा

बिहार में गंगा के रौद्र रूप की वजह से पटना के दियारा इलाके के 76 स्कूलों को 21 सिंतबर तक बंद कर दिया । नेपाल और पड़ोसी राज्यों में हुई बारिश की वजह से बिहार की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. बिहार में गंगा के रौद्र रूप की वजह से पटना के दियारा इलाके के 76 स्कूलों को 21 सिंतबर तक बंद कर दिया है. औरंगाबाद की बात करें तो एक ही परिवार के 5 लोग नदी में बह गए. जिसमें से तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया जबकि मां और बेटे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. बक्सर में गंगा के बढ़े जलस्तर ने लोगों को परेशानी में डाल दी है. कई एकड़ में लगे फसल पानी में समाहित हो गए हैं. वहीं नालंदा की बात की जाए तो जिरायन नदी भी उफान पर हैं.

हालांकि, मौसम विभाग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश में अब मानसून कमजोर पड़ने लगा है. आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस होगी.

डीएम का आदेश, पटना के 76 स्कूल बंद
गंगा की बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पटना जिले के 76 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. डीएम ने आदेश जारी कर जिले के 76 स्कूलों को तत्काल प्रभाव से 21 सितंबर तक बंद करने का निर्णय लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को क्रॉस कर चुका है. बता दें कि अथमलगोला, बाढ़, दानापुर, बख्तियारपुर, फतुहा, मनेर, मोकामा और पटना सदर प्रखंड के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *