Featured

समस्तीपुर में तालाब से मिला ज्वेलर्स दुकानदार का शव।

समस्तीपुर में तालाब से आज सुबह एक युवक का शव मिला है। ये कल शाम से लापता था। परिजन इसकी खोजबीन कर रहे थे। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दाहुचौक के पास स्थित मां काली चिमनी परिसर का है। मृतक युवक की पहचान कल्याणपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर के बेटे अविनाश कुमार (33) के रूप में हुई है।

ये 15 साल से ज्वेलरी की दुकान चलाता था। ये सीएसपी संचालक भी थे। भाई में अकेले थे। 6 साल पहले दूसरे कास्ट में लव मैरिज की थी। पत्नी बीपीएससी शिक्षिका है।

ये बुधवार को घर से काम पर निकले थे। लेकिन, वापस नहीं लौटे। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना अध्यक्ष विभूतिपुर अपने दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अविनाश दलसिंह सराय स्थित मां काली ज्वेलर्स का दुकान चलाता था, उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अविनाश की पत्नी ने बताया कि नो कुछ दिनों से कर्ज को लेकर टेंशन में चल रहे थे। कल शाम में वो घर नहीं लौटे। घर में सभी उन्हें खोज रहे थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

ग्रामीणों में चर्चा है कि अविनाश को किसी ने जहर देकर मार दिया है। संदिग्ध अवस्था में मौत को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

इस संबंध में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनन्द कश्यप ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *