Featured

पत्नी से ज्यादा प्यारा शराब का प्याला, पति ने गला घोंटकर मार डाला।

विक्रम कुमार ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी अमृता कुमारी को बेरहमी से पीटने के बाद गला दबाकर मार डाला.

बेगूसराय: बेगूसराय से एक शराबी पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. जहां पति को शराब पीने से पत्नी ने मना किया तो नाराज होकर पति ने अपनी ही पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा और इतने से भी मन नहीं भरा तो गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं इस हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना बखरी थाना क्षेत्र के चक्की गांव की है. मृत महिला की पहचान चक्की गांव के रहने वाले विक्रम कुमार की पत्नी अमृता कुमारी के रूप में की गई ।

इस घटना के संबंध में मृत अमृता कुमारी के चाचा शत्रुघ्न सदा ने बताया कि 2 साल पहले अपनी भतीजी का शादी चक्की गांव के रहने वाले विक्रम कुमार के साथ बड़ी धूमधाम से किए थे. उन्होंने बताया कि शादी होने के बाद से ही लड़का शराब पीना शुरू कर दिया. शराब पीकर जब घर आता था तो इसका विरोध अमृता के द्वारा किया जाता था. इसको लेकर कई बार अमृता के साथ उसके पति ने मारपीट भी की. हम लोगों के द्वारा कई बार समझाया गया लेकिन इसके बावजूद भी शराब पीना नहीं छोड़ा.

उन्होंने बताया कि एक बार फिर शराब पीकर घर आया. जिसका विरोध अमृता के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर पति ने उसे पहले बेरहमी से पिटाई की फिर बाद में उसे गला दबाकर हत्या कर दिया. इस घटना की सूचना वहां के कुछ लोगों के द्वारा बताया गया कि अमृता को सांप काट लिया है. आनन फानन में जब हम लोग अमृता के घर पहुंचे तो अमृता को मृत अवस्था में देखा गया. यहां लोगों को उसके शरीर पर चोट का निशान दिखे और एक कान से खून भी बह रहा था. इससे जाहिर हो रहा है कि पति के द्वारा पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दिया.

हालांकि इस घटना के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया है. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बखुदरी थाना पुलिस को दे दी है. मौके पर बखरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

इस मामले में सदर हेडक्वार्टर डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया है कि बखरी थाना क्षेत्र के चक्की गांव में पुलिस की सूचना मिली थी कि एक महिला की मौत हुई है. जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे तब मृतका के ससुराल वाले फरार थे और पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने बताया है की लड़की के मायके वालों के द्वारा पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *