Friday, May 1, 2026
Homeजप्त 2111.600 लीटर शराब का विनष्टीकरण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

जप्त 2111.600 लीटर शराब का विनष्टीकरण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

- Advertisement -

समाहर्त्ता, दरभंगा श्री कौशल कुमार के आदेशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा जिले में विभिन्न तिथियों में जप्त की गई अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई 29 अप्रैल 2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा के परिसर में संपन्न हुई।

- Advertisement -

इस दौरान कुल 2111.600 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया, जिसमें देशी शराब 1494.3 लीटर, विदेशी शराब 412.3 लीटर, बीयर 54.5 लीटर एवं चुलाई शराब 150.4 लीटर शामिल है।

- Advertisement -

विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया दण्डाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, दरभंगा संजीत कुमार तथा सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार की उपस्थिति में निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सहायक आयुक्त मद्य निषेध ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून के पालन में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular