पारिवारिक रंजिश में चचेरे भाई को चाकू से गोदा, पीएमसीएच रेफर।
दरभंगा: मवेशी घर में सो रहे एक युवक को चचेरे भाई ने चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घटना बुधवार अलसुबह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में हुई।
जिसके बाद स्वजन ने गांव के मिश्रटोला हनुमान मंदिर निवासी स्व.कमल पासवान के पुत्र गोलू कुमार पासवान (19) को डीएमसीएच में भर्ती कराया। बहन रूना देवी ने बताया कि चाचा कारी पासवान के पुत्र विकास कुमार से पारिवारिक रंजिश चल रही है।
इसे लेकर कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। मंगलवार रात खाना खाकर गोलू मवेशी घर में सो गया। जहां से बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब उसके चिल्लाने की
आवाज आई तो हमलोग पहुंचे तो देखा गोलू लहुलुहान जमीन पर तड़प रहा था।गोलू के गले,बाह,हाथ और पीठ पर चाकू के जख्म है। इधर गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
