Friday, June 26, 2026
Homeबिहार में युवक को उतारा मौत के घाट, फिर नेपाल भागने निकला,...

बिहार में युवक को उतारा मौत के घाट, फिर नेपाल भागने निकला, पुलिस ने बॉर्डर से 3 को दबोचा।

- Advertisement -

बिहार में युवक को उतारा मौत के घाट, फिर नेपाल भागने निकला, पुलिस ने बॉर्डर से 3 को दबोचा

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बेतिया में हत्या कर नेपाल भाग रहे तीन अपराधियों को इंडो-नेपाल सिकटा बॉर्डर से पुलिस ने गिरफ्तार किया. डीएसपी विवेक दीप ने जाल बिछाकर दबोचा.

- Advertisement -

बेतिया में तीन आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण (बेतिया) : बिहार के बेतिया में हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. इसके बाद सभी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. हालांकि पुलिस ने जाल बिछाकर सभी आरोपियों को इंडो-नेपाल बॉर्डर सिकटा से धर दबोचा.

बेतिया में युवक की हत्या : दरअसल, शुक्रवार को कुमारबाग थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित वार्ड 4 निवासी प्रदीप बैठा के पुत्र रतन कुमार (18) की मामूली विवाद को लेकर हत्या कर दी गई. आरोप पट्टीदार के ही हिमांशु बैठा, सुमित पटेल और मनोज बैठा पर लगा. परिजनों ने बताया कि मृतक रतन कुमार लुधियाना में मजदूरी करता था. वह 10 दिन पहले घर आया था.

सदर एसडीपीओ विवेक दीप का बयान
”गांव का ही सुमित पटेल रतन को घर से बुलाकर बबर राय चौक पर ले गया. जहां पट्टीदार हिमांशु कुमार व सुमित कुमार दोनों मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे. बात इतनी बढ़ गई कि सुमित और हिमांशु ने चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.”- मृतक रतन के परिजन

पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा :बेतिया सदर डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि मामूली विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी. मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर मामले की जांच की गई. जिसमें हत्या मामले के तीनों आरोपियों हिमांशु बैठा, सुमित पटेल और मनोज बैठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी
”हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. हत्या करने के बाद यह सभी नेपाल भागने की फिराक में थे. जिन्हें सिकटा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी को मेडिकल जांच उपरांत जेल भेज दिया गया है.”- विवेक दीप, सदर एसडीपीओ

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular