Sunday, June 28, 2026
Homeस्टेशन के नए भवन में राजा सलहेश, झिझिया सामा चकेवा और छठ...

स्टेशन के नए भवन में राजा सलहेश, झिझिया सामा चकेवा और छठ पर्व की दिखेगी झलक।

- Advertisement -

सहरसा जंक्शन पर नया भवन तैयार हो चुका है। अब इस भवन की दीवारों पर मिथिला पेंटिंग के जरिए लोककला और स्थानीय संस्कृति को उकेरने का काम शुरू होगा।

- Advertisement -

लोग जब नए स्टेशन भवन में प्रवेश करेंगे तो दीवारों पर राजा सलहेश, महिषी की मां उग्रतारा मंदिर, लक्ष्मीनाथ गोसाईं, बाबा कारू खिरहरी, कन्दाहा सूर्यमंदिर, सामा-चकेवा, झिझिया और छठ पर्व की झलक देखने को मिलेगी। पद्मश्री से सम्मानित शिवन पासवान को पेंटिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। 20 मई यह काम शुरू होगा। रविवार को शिवन पासवान ने नए स्टेशन भवन का जायजा भी लिया कि कैसे काम शुरू किया जाना है।

- Advertisement -

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने स्टेशन की दीवारों पर मिथिला पेंटिंग बनाने के लिए शिवन पासवान को आमंत्रित किया है। शिवन पासवान ने रविवार को नए स्टेशन भवन का जायजा लेते हुए कहा कि 20 मई से कार्य शुरू करेंगे। उन्होंने वेटिंग हॉल, एंट्री गेट, एक्जिट गेट, पोर्टिको सहित उन सभी स्थानों का निरीक्षण किया, जहां से यात्री गुजरते हैं या रुकते हैं। उनके साथ समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीईएन उत्कर्ष कुमार और सहरसा के एईएन डीके विभूति भी थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular