Featured

छपरा : चेन लूट के दौरान पिस्टल की बट से हमला:छपरा में सिर पर चोट लगने से पीड़ित हुआ लहूलुहान, सोने की चेन लूटकर फरार

छपरा के दिघवारा में अपराधियों ने एक व्यक्ति से लूट के दौरान बंदूक से सिर पर मारकर लहूलुहान कर दिया। साथ ही गले मे पहने सोना की चेन लूट ली। घटना दिघवारा थाना क्षेत्र के उनाचक छपरा पटना मुख्य मार्ग की है।

घायल व्यक्ति की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी मनोज कुमार राय पिता रामेश्वर राय के रूप में हुई है। एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गले में सोना के चैन को लूटने के दौरान विरोध किये जाने पर पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिए।

गले से चैन लूटने के बाद पटना के तरफ फरार हो गए। घायल व्यक्ति का दिघवारा में इलाज के बाद सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी कुमार आशीष ने बताया है कि दिघवारा थाना अंतर्गत शीतलपुर फोरलेन पर उनाचक गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो अपराधकर्मियों ने मनोज कुमार राय से बंदूक के बट से मारकर चेन लूट की घटना की है।

पीड़ित व्यक्ति के सिर में चोट आई है। उसे इलाज के लिए दिघवारा थाना ने दरियापुर अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना में संलिप्त अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *