Featured

बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन।

बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का
आक्रोश : बिहार में छात्रों की इस सरकार से उम्मीद खत्म हो चुकी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध मंडल के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष बेरोजगारी के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में 4 करोड़ युवा बेरोजगार है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक राहुल सिंह भदौरिया ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में छात्र/नौजवान हताश, निराश है। बेरोजगारी की समस्या से छात्र नौजवान त्रस्त हैं। पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि बेरोजगार छात्र यदि नौकरी और पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन करती है तो तो सरकार बेरोजगार छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई करती है।

 

पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक ने कहा कि सरकार निरंकुश हो चुकी है, बिहार में छात्रों की इस सरकार से उम्मीद खत्म हो चुकी है। पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि छात्र में बेरोजगारी लेकर आक्रोश व्याप्त है।नलिनी रंजन झा रूपम ने कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी की झांसा देकर झूठ बोलकर सरकार तो बना ली, लेकिन कोई सुध नहीं ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *