Featured

समस्तीपुर में जल संकट से 1000 लोग परेशान:​​​​​​​दूधपूरा पंचायत के 2 वार्ड में तीन महीने से समस्या, टैंकर से दिन में एक बार होती है सप्लाई।

समस्तीपुर में दूधपूरा पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 4 में तीन महीने से पानी की समस्या है। जिससे एक हजार आबादी प्रभावित है। टैंकर से पानी की सप्लाई करने के बाद भी परेशानी कम नहीं हुई। नगर निगम की ओर से तीन महीना पहले नाला बनाने का कम चल रहा था। उस समय नल जल योजन के तहत लगी पाइप का कनेक्शन कट गया। जिसके बाद सप्लाई बंद हो गई।

शिकायत के बाद भी नगर निगम की ओर से पाइप की मरम्मती नहीं करवाई गई। निगम की लापरवाही के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू की गई। लेकिन 24 घंटे में एक बार ही सप्लाई की जाती है। जिसके चलते दोनों वार्ड के लोग परेशान हैं।

लाइन में लगकर स्थानीय लोग टैंकर से पानी भरते हैं।

कोई सुनने वाला नहीं है

वार्ड तीन निवासी उपेंद्री देवी और विद्या देवी ने बताया, ‘तीन महीना से पानी की समस्या बनी हुई है। कभी टैंकर आता है तो कभी नहीं। शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। निगम की लापरवाही के कारण समस्या झेलनी पड़ रही है। जल्द से जल्द नल जल योजना की पाइप की मरम्मत होनी चाहिए।’

जल्द होगा समस्या का समाधान

वार्ड 3 और 4 की समस्या पर नगर निगम की मेयर अनीता राम ने कहा कि टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। नाला बन जाने के बाद कटे हुए पाइप को जुड़वा दिया जाएगा। ताकि पानी की समस्या का समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *