तिवारी टोला चौक के पास आए दिन जाम के कारण स्थानीय व्यवसायियों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। आधे से अधिक सड़क को अतिक्रमित कर लिया गया है। सड़क संकीर्ण हो गई है। बड़ी गाड़ियां ट्रक, हाईवा एवं सवारी गाड़ी बस-टेम्पो का बाईपास इंट्री तिवारी टोला चौक ही है। इस कारण हर हमेशा जाम लगता है। बिना अतिक्रमण हटाए लाइट एवं अन्य पोल बीच सड़क पर गाड़ दिया गया है। बगल के कॉलेज में छात्रों का आना-जाना रहता है। लेकिन एक सार्वजनिक शौचालय भी नहीं बना है। साथ ही इसके समाधान की मांग की।05 सौ से अधिक छोटे एवं बड़े व्यवसायी जुड़े हैं तिवारी टोला चौक से 03 से चार घंटे दिन में रोज यहां लोग जूझते रहते हैं जाम की समस्या से 02 नो इंट्री का पॉइंट हैं तिवारी टोला, इस कारण भी यहां प्रतिदिन लगता है जाम हर के मुख्य बाजार तिवारी टोला में आज भी जरूरत के हिसाब से विकास नहीं होने के कारण जटिल समस्याओं से व्यवसाययों को जूझना पड़ता है। सड़क पर हर घंटे जाम लगा रहता है। ग्राहक बाहर से ही बाजार करके निकल जाते हैं। इसका असर तिवारी चौक के व्यवसाय पर भी पड़ता है।
स्थानीय व्यवसायियों द्वारा बताया गया कि तिवारी टोला में बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए पासिंग बनाया गया है। शहर में नो एंट्री के कारण सभी बड़ी गाड़ियां सर्वा ढाला होते हुए तिवारी टोला चौक से मधेपुरा की ओर जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ बस स्टैंड से निकल कर पॉलिटेक्निक ढाला होते हुए तिवारी चौक गोलंबर से मधेपुरा की ओर निकलती है। शहर के दोनों नो एंट्री का पॉइंट तिवारी टोला में हैं।
सड़क अतिक्रमण रहने के कारण सड़क पर गाड़ी को मोड़ने की भी जगह नहीं है। हर घंटे यहां जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि नो एंट्री पॉइंट को तिवारी टोला चौक से हटाकर यादव चौक पर किया जाना चाहिए। नाला निर्माण कर जल निकासी की मांग: उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश का समय आ गया है। हल्की बारिश में भी यहां सड़क पर एक से दो फीट पानी लग जाता है।
नाला निर्माण नहीं होने के कारण लोगों के घरों का पानी भी सड़क पर ही जमा होता है। सड़क के बगल में नाला निर्माण करवाया जाए। हटिया गाछी से लेकर तिवारी टोला चौक तक जलजमाव की समस्या रहती है। स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि घर दुकान के आगे जल जमा होने के कारण ग्राहक नहीं पहुंच पाते हैं। नगर निगम एवं जिला प्रशासन जलजमाव की समस्या से हम बाजार वासियों निजात दिलवाए ताकि यहां भी व्यवसाय फल-फूल सके।
बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाना जरूरी व्यवसायियों ने बताया कि बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाया जाना बहुत जरूरी है। नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई ग्राहक दुकान पर आते हैं उन्हें यदि शौचालय जाना होता है। तो इधर उधर भागना पड़ता हैं। सबसे ज्यादा कठिनाई महिलाओं को होता है। तिवारी चौक पर सवारी गाड़ी पकड़ने के लिए महिलाएं बच्चे यहां रुकते हैं। बगल में कॉलेज है।
जहां छात्र-छात्राओं का आना-जाना भी लगा रहता है। फिर भी नगर निगम के द्वारा यहां सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाया गया है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा बताया गया कि सड़क कीे जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है। इस कारण भी जाम की समस्या बनी रहती हैं। ओवरब्रिज बनाने की व्यवसायियों ने उठाई मांग नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटाते हुए सड़क का चौड़ीकरण कराया जाए। इससे बाजार विकसित होगा। व्यवसायियों द्वारा बताया गया कि शहर का सबसे बड़ा जाम की समस्या का कारण ओवरब्रिज नहीं बनना माना जाता है।
ओवरब्रिज नहीं रहने से शहर दो भागों में बांट दिया है। प्रत्येक दिन घंटो ढाला गिरा हुआ रहता है।आधे से अधिक लोग पूरब और आधे से अधिक लोग पश्चिम साइड में फंसे हुए रहते हैं। कई बार लोगों की जान चली गई है। शिकायत 1. तिवारी टोला चौक पर हर हमेशा जाम लगा रहता है। 2. जलनिकासी का कोई साधन नहीं है। सड़क पर पानी लगा रहता है। 3. शौचालय नहीं रहने से स्थानीय सहित राहगीरों को परेशानी 4. सड़क का अतिक्रमण कर लिया गया है। इस कारण भी जाम लगता है।
सुझाव 1. बड़े वाहनों की शहर में एंट्री यादव चौक से होनी चाहिए। 2. नाला निर्माण करने के साथ जल निकासी की व्यवस्था किया जाए। 3. नगर निगम द्वारा शौचालय निर्माण करवाया जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। 4. सड़क से अतिक्रमण हटाते हुए सड़क का चौड़ीकरण किया जाए। हमारी भी सुनें तिवारी चौक पास बड़ी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाते हुए यादव चौक से चालू कराया जाए।ताकि जाम से निजात मिले। नीतीश कुमार तिवारी टोला के पास सड़क पूरी तरह जर्जर है।
जहां पर आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। राहुल केडिया ओवरब्रिज निर्माण वर्षों से लंबित है। इस कारण शहर भी दो भागों में बांटा हुआ है। ओवरब्रिज निर्माण होना जरूरी है। कुमार अमरज्योति शहर का विकास करने के लिए सड़क का चौड़ीकरण बहुत जरूरी है। अभी लोगों ने सड़क की जमीन का अतिक्रमण कर दुकान बना लिया है। सुभाष सिंह जाम लगने के बाद जाम को खत्म करने के लिए यहां ट्रैफिक पुलिस तक नहीं रहती है।
ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होनी चाहिए। मुन्ना शहर में नाला निर्माण होना बहुत जरूरी है। नाला निर्माण नहीं होने के कारण शहर वासियों परेशानी होती है। समस्या दूर हो। अनुज कुमार सिंह उर्फ चुन्नू तिवारी टोला चौक को विस्तारित करने के लिए हम लोगों द्वारा कई बार कहा गया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिंटू तिवारी नगर निगम द्वारा जो सुविधाएं शहर में मिलनी चाहिए, वह शहर को बिल्कुल नहीं मिल रही हैं। शहर के विकास के लिए ध्यान देना चाहिए। महादेव खां शहर में पिंक शौचालय नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी होती है।
नगर निगम द्वारा शौचालय का निर्माण हो। अंकुश राजा। बारिश का समय आ गया है। हल्की बारिश में भी सड़क पर जल जमाव हो जाएगा जल निकासी का व्यवस्था होनी चाहिए। अभिषेक कुमार सिंह जाम की समस्या से निजात मिलने के बाद ही शहर सुंदर बन सकेगा। इससे व्यवसायी एवं लोगों को भी राहत मिलेगी। खुशबू कुमारी बड़े वाहनों की एंट्री शहर से हट कर यादव चौक से होनी चाहिए इससे जाम कम लगेगा। इससे लोगों को परेशानी कम होगी।
जितेंद्र कुमार सिंह जाम के कारण ग्राहक इस बाजार आना मुनासिब नहीं समझते हैं। इसका असर सीधे व्यवसायों पर पड़ता है। संजीव कुमार हटिया गाछी से लेकर तिवारी टोला चौक तक सड़क पर पानी बारिश के समय में लग जाता हैं। इसका समाधान होना चाहिए। विकास तिवारी नगर निगम एवं जिला प्रशासन हम लोगों की समस्या जल जमाव एवं जाम पर ध्यान देते हुए जल्द समाधान करे। संजय झा सड़क से अतिक्रमण हटाते हुए सड़क का चौड़ीकरण किया जाए।
सड़क खाली रहने से बाजार में रौनक बढ़ेगी। वहीं व्यवसाय भी बढेगा। मो समशेर आलम बोले जिम्मेदार तिवारी टोला चौक में व्यवस्था में सुधार लाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। जगह मिलने पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। चौक के पास व्यवसायियों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। -बैनप्रिया, महापौर, सहरसा नगर निगम।