Featured

समस्तीपुर  : समस्तीपुर में 12 साल के बच्चे की डूबकर मौत:घर के पीछे तालाब में खेलते समय पैर फिसला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

समस्तीपुर  :  समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को तालाब के किनारे खेल रहे 12 साल के एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और सदर अस्पताल में एडमिट कराया। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

मृतक बच्चे की पहचान 12 साल के रितिक राज के रूप में हुई है, जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत वार्ड तीन के रहने वाले रंजन कुमार राय का बेटा था। परिजन के मुताबिक, रितिक राज घर के पास पीछे मौजूद तालाब के पास खेल रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से रितिक राज तालाब में गिर गया और डूब गया।

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आसपास मौजूद बच्चों ने इसे देखा तो लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे लोगों ने मशक्कत के बाद बच्चे की लाश को पानी से निकाला और सदर अस्पताल में एडमिट कराया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने रितिक राज को मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि घर के पास ही तालाब था, जहां वो खेल रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वो गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *