Featured

मधुबनी  : स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर; एक की मौत, 2 घायल:दोस्तों के साथ बेनीपट्टी से घर लौट रहा था मृतक, हादसे के बाद चालक फरार

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र सोमवार की रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर दिया। इस हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बनकट्टा पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान गंगुली गांव निवासी दशरथ यादव के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान पवन यादव और रवित यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में दोस्त थे। बताया गया कि मृतक अपने दोनों साथियों के साथ बेनीपट्टी से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बेनीपट्टी से बसैठ की ओर जा रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने जांच के बाद दशरथ यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है, लेकिन दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और वाहन मालिक की तलाश में जुटी है। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *