Thursday, June 25, 2026
Homeसहरसा से मुंबई के बीच जबलपुर होकर चलेगी अमृत भारत ट्रेन, 24...

सहरसा से मुंबई के बीच जबलपुर होकर चलेगी अमृत भारत ट्रेन, 24 को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी।

- Advertisement -

जबलपुर. इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए लगातार नई सुविधाओं की शुरुआत की जा रही है, जिसमें सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच अमृत भारत ट्रेन है, जिसे आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के सतना, जबलपुर, इटारसी होकर सप्ताह में एक दिन चलेगी. खास बात यह है कि इस ट्रेन में एसी कोच नहीं होंगे, केवल स्लीपर व जनरल कोच ही रहेंगे.

वैसे तो रेलवे लगातार रेलगाडिय़ों में स्लीपर व जनरल कोच को हटाकर एसी कोचों की संख्या बढ़ा रही है, लेकिन दूसरी तरफ जबलपुर होकर सहरसा-एलटीटी के बीच शुरू होने जा रही अमृत भारत ट्रेन में एक भी ऐसी कोच नहीं होगा. स्पष्ट है कि इस ट्रेन में मध्यम या निम्न मध्यमवर्गीय नागरिक ही यात्रा कर सकेंगे.

- Advertisement -

इनबिल्ट रेल इंजिन

- Advertisement -

सहरसा से मुंबई के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच हैं। इसमें स्लीपर और जनरल कोच के अलावा आगे और पीछे दो इंजन लगे हैं। पुश-पुल तकनीक पर आधारित यह ट्रेन सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में तेज गति से चलती है। इसका डिजाइन वंदे भारत की तरह है, हालांकि इसमें वातानुकूलित डिब्बे नहीं होते हैं।

- Advertisement -

टाइमिंग

जानकारी के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से सुबह 5 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 3 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। अमृत भारत से सहरसा से मुंबई का सफर महज 24 घंटे में पूरा होगा। अभी इस रूट पर चलने वाली हमसफर ट्रेन में साढ़े 35 घंटे का समय लगता है। यह ट्रेन सहरसा से खुलकर खगडिय़ा, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र (पटना), दानापुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल के रास्ते मुंबई अगले दिन 3 बजे पहुंचेगी। मुंबई से वापसी की टाइमिंग अभी नहीं आई है।

पुणे, बेंगलोर, सिकंदराबाद व्हाया जबलपुर ट्रेन चलाने की तैयारी

रेल सूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने बिहार में अगले छह माह के 6 नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। इसमें पुणे, बेंगलुरु, सिकंदराबाद और एक अन्य मार्ग पर नई सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश, खासकर सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी क्षेत्र के यात्रियों को भी ट्रेन का लाभ मिल सकेगा.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular