Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर डंफर की ठोकर से चाचा-भतीजी जख्मी, निजी अस्पताल में इलाजरत

समस्तीपुर : पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला चौक पर मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 10 के आसपास एक असंतुलित डंफर ने बाइक सवार चाचा-भतीजी को ठोकर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र पचरूखी निवासी पारस पांडेय के पुत्र विपिन कुमार पांडेय और उनकी भतीजी रिमझिम कुमारी के रूप में की गई है।

घटना के बाद लोगों ने जख्मी चाचा-भतीजी को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज जारी है। इधर घटना के बाद लोगों ने बेला चौक को जामकर दिया। बाद में पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *