Featured

तिलक समारोह में डांस प्रोग्राम के दौरान गोली लगने से डांसर की मौत।

जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव में तिलक समारोह के दौरान एक डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की उम्र महज 19 साल थी।

बताया जा रहा है कि तिलक समारोह के दौरान शनिवार की देर रात नशे में धुत एक नर्तकी को गोली मार दी। जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आननफानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका चांदनी कुमारी 19 वर्ष सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव की रहने वाली थी। दरिगांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि कोटा गांव निवासी संदीप महतो के बेटा मुन्ना महतो घर तिलक समारोह में डांस के लिए गई थी। इसी क्रम में जहां नृत्यांगनाओं की टीम रुकी हुई थी, उसी कमरे में घुसकर नशे में धुत एक युवक ने चांदनी कुमारी को गोली मार घायल कर दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग उसे लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में कुछ देर इलाज चलने के बाद डांसर ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली चलाने वाले और जिसके घर तिलकोत्सव में नाच का आयोजन किया गया था, उसपर नियमतः कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *