Featured

बेगूसराय का छौरा रंगदार चाही…गाने पर हथियार लहराने का वीडियो:आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी पुलिस।

बेगूसराय में हाथ में पिस्तौल लेकर बार-बालाओं के साथ डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर अपने 5-6 साथियों के साथ है। वह दो लड़की के साथ भोजपुरी गाना ‘बेगूसराय का छौरा रंगदार चाही’ पर डांस कर रहा है। डांस करते हुए हथियार भी लहरा रहा है। वीडियो मार्च का बताया जा रहा है, लेकिन शुक्रवार को वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई है।

हथियार लहराते हुए डांस करने वाले युवक का नाम अतुल कुमार है। वीडियो सामने आते ही मंसूरचक थाने की पुलिस ने वीडियो की जांच की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी : पुलिस

इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कांत ने बताया कि आज देर शाम हथियार लहराने का वीडियो सामने आया। वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हाथियार लहराने पर कड़ी कार्रवाई की जाती है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *