Featured

बिहार के 3 जिलों में अगले तीन घंटे आंधी-तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि बिहार के 3 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने, मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है.

बिहार के लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 40-50 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है.

 

मौसम की चेतावनी एहतियात बरतने की सलाह दी पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. खासकर किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *