Featured

“मधुबनी में ऐतिहासिक होगी PM मोदी की रैली बोले जायसवाल।

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली मधुबनी में ऐतिहासिक होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  मोदी का 24 अप्रैल को मां जानकी की धरती मिथिला की ह्रदयस्थली मधुबनी में आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं।

“PM Modi लगातार बिहार के लोगों को सौगात दे रहे”

डॉ. जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह असीम निष्ठा का भाव हमेशा प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि हम सब मिलकर निरंतर संगठन को सशक्त बनाएंगे।उन्होंने कहा कि  मोदी के आगमन को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में ही नहीं, आम लोगों में भी उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं और यहां के लोगों को सौगात दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में मधुबनी जिला के अलावा आसपास के 10 जिलों के लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में चार से पांच लाख लोग शामिल होंगे।

दिलीप जायसवाल ने PM  मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी जिसको लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है। उन्होंने इस दौरान मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। डॉ. जायसवाल के मधुबनी जाने के क्रम में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। मुजफ्फरपुर के बखरी में भाजपा मंत्री केदार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा एवं जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, प्रदेश मंत्री रीता शर्मा के नेतृत्व में अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *