Featured

पहले युवक का अपहरण, फिर पीट-पीटकर निर्मम हत्या, इसके बाद मक्के के खेत में दफनाया शव।

बिहार के बेगूसराय में निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक का पहले अपहरण किया फिर बाद में युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद बेखौफ अपराधियों ने युवक के शव को एक मकई के खेत में गड्ढे में दफना दिया ।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक 16 मार्च से लापता था. आज उस युवक का शव एक मकई के खेत से पुलिस ने बरामद किया है. वहीं, परिजनों ने बताया कि युवक का पहले अपहरण किया गया, उसके बाद उसे बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर शव को मकई के खेत में गड्ढा बनाकर दफना दिया गया. वहीं, इस युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

 

युवक की हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ी हुई है. यह पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी चौधरी टोल के कैथमा बढ़ की है. मृतक युवक की पहचान रामदीरी नकटी टोला के रहने वाले हरि किशोर सिंह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है.

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पिछले 16 मार्च को घर से दो-तीन युवक इसे बुलाकर ले गया. उसके बाद वह घर वापस नहीं आया. युवक की परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला. जब युवक के बारे में लोगों को कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी गई. मटिहानी थाने की पुलिस भी युवक की तलाश अपने स्तर पर लगातार कर रहे थे, लेकिन युवक का कोई अता-पता नहीं चल पाया ।

 

उन्होंने बताया कि जब आज सुबह कुछ लोग मकई के खेत में शौच करने के लिए गए, तो वहां उन लोगों को काफी बदबू आने लगा. जब पास जाकर लोगों ने देखा तो और अधिक बदबू आने लगी, फिर उस गड्ढे को खोदा गया, तो गड्ढे में शव दफनाया हुआ था. लोगों ने बताया कि दीपक कुमार को निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद मकई के खेत में गड्ढा खून कर शव को दफना दिया गया.

 

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर मटियानी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. हालांकि, लोगों का कहना है कि अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गया है और युवक को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को मकई के खेत में गड्ढा में दफना दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *