Friday, May 1, 2026
Home'ऊपरवाला जब भी देता'....1-2 नहीं, सहरसा के इस घर में आई 3...

‘ऊपरवाला जब भी देता’….1-2 नहीं, सहरसा के इस घर में आई 3 देवी, करिश्मा सुन पूरे गांव में मच गया शोर।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कहते हैं कि जब खुदा कुछ भी देता है, तो छप्पर फाड़कर देता है. आप सोच रहे होंगे आखिर ये लाइन क्यों बोला गया हैं, चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं. दअरसल सहरसा जिले में एक कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है. अभी तक आपने जुड़वा बच्चे को जन्म देने की खबर को सुना होगा. लेकिन एक साथ सहरसा जिले में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है. यह खबर इलाके के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल पूरा मामला सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर की बताई जा रही है, जहां सिमरी बख्तियारपुर के एक निजी अस्पताल में भौंरा निवासी कृष्णा चौधरी की पत्नी आरती देवी ने 10 मिनट के अंतराल में तीन बच्चों को जन्म दिया है.

- Advertisement -

 

कहा जा रहा है कि प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें सिमरी बख्तियारपुर नगर क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां पूरी जांच प्रक्रिया के बाद अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में तीन बच्चों के होने का संकेत मिला. एक साथ 3 बच्चों की नॉर्मल डिलिवरी फिर क्या था, डिलीवरी के सभी तैयारी के साथ नॉर्मल रूप से तीनों बच्चे का जन्म कराया गया. फिलहाल जच्चा और बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है.

 

डॉक्टर की मानें, तो इस इलाके में पहली बार एक साथ तीन बच्चे को जन्म देने वाली यह महिला है और तीनों पुत्री हैं. एक साथ तीन खुशियां आने के बाद मरीज के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और खुशी के मारे सभी झूम उठे. मरीज के परिजन ने डॉक्टर को थैंक यू बोलकर आभार जताया और कहा की सभी ने खूब मेहनत किया और नॉर्मल डिलीवरी कर बच्चों को सुरक्षित जन्म देने का काम किया है.

 

क्लीनिक में पहले बार 3 बच्चों का जन्म वहीं इस दृश्य को देख डॉक्टर मो. आफताब आलम भी दंग रह गए. उनका मानना है कि पहली बार इस क्लीनिक में किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिया है. वह भी नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे का जन्म हुआ है. इस काम में डॉक्टर रश्मि कुमारी, डॉक्टर मारिया का अथक प्रयास रहा. इससे पहले हम लोग नॉर्मल के अलावा ऑपरेशन से प्रसव कराने का विकल्प तैयार कर रखे हुए थे. लेकिन नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे का जन्म हो गया.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular