Sunday, May 3, 2026
Homeपाकिस्तान के नंबर से दरभंगा के युवक को कॉल:लिंक भेज मोबाइल किया...

पाकिस्तान के नंबर से दरभंगा के युवक को कॉल:लिंक भेज मोबाइल किया हैक, पैसे नहीं देने पर रिश्तेदारों को न्यूड वीडियो भेजने की धमकी।

- Advertisement -

पीड़ित 32 साल का ऋषभ राज कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि मेरे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट में 10 मार्च को किसी ने 1201 रुपया भेज दिया। 7 दिनों बाद पाकिस्तान के एक नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज आया कि अपने लोन लिया था, जिसका EMI बकाया है। EMI की राशि 1850 रुपए उन्हें शाम तक जमा करना होगा। जब ऋषभ ने कहा कि मैंने कोई लोन नहीं लिया है, तो अज्ञात साइबर अपराधी की ओर से एक लिंक शेयर किया गया और कहा गया कि आप खुद चेक कर लीजिएगा।

- Advertisement -

जानकारी देता पीड़ित युवक ऋषभ राज
लिंक पर क्लिक करते ही फोन स्विच ऑफ हो गया

- Advertisement -

ऋषभ ने बताया कि जैसे ही मैंने लिंक पर क्लिक किया, मेरा मोबाइल ऑफ हो गया। कुछ समय बाद मोबाइल ऑन किया तो साइबर अपराधियों को फोन आया और कहा कि तुम्हारे मोबाइल का सारा कांटेक्ट लिस्ट और गैलरी का फोटो वीडियो मेरे पास है। अगर शाम तक पेमेंट नहीं करोगे तो तुम्हारे जानने वालों को तुम्हारे और घर के लोगों का न्यूड फोटो शेयर कर दूंगा। फिर भी ऋषभ ने साइबर अपराधी के धमकी को नजरअंदाज किया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उसके नंबर और उसके कुछ जानने वालों के वॉट्सऐप पर न्यूड तस्वीर और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया।

पीड़ित ऋषभ राज ने बताया कि महज 1850 रुपए के लिए वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। मामला रफा दफा करने के लिए उसने बताए गए लिंक पर जाकर 1850 रुपए जमा कर दिए। इसके बाद फिर से साइबर अपराधियों का कॉल आया और उनकी ओर से और पैसों की मांग की जाने लगी। धमकियां भी मिलती रही। आखिरकार ऋषभ ने साइबर क्राइम के पोर्टल पर जाकर साइबर अपराधी की शिकायत दर्ज की। इसके बाद उन्हें मैसेज आया की नजदीकी थाना में इसकी शिकायत करें।

थाना पहुंचने से पहले इंडोनेशिया के नंबर से लोन की EMI भरने का आया मैसेज

इससे पहले की ऋषभ थाना पहुंचता, इस बार उसे इंडोनेशिया के एक नंबर से लोन का इएमआई भरने का मैसेज आया। ऋषभ ने अपनी समस्याओं की पूरी जानकारी कमतौल थाना में लिखित शिकायत देकर की और अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंध में पूछे जाने पर सदर एसडीपीओ 2 ज्योति कुमारी ने बताया कि आजकल साइबर अपराधियों के द्वारा लगातार भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर उन्हें टारगेट किया जा रहा है। पीड़ित युवक की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लोगों को किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

 

आजकल ऐसी कई घटनाएं देखने को मिल रही है जिसमें साइबर अपराधियों के द्वारा लोगों को बरगला कर उनके फोन में दिए गए लिंक को एक्सेस करने को कहा जाता है। ऐसा करते ही मोबाइल का डेटा साइबर अपराधी चुरा लेते हैं और उसका भय दिखाकर रुपए ऐंठने का प्रयास करते हैं। ऐसे साइबर अपराधियों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular