डीआईजी ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण कर कामकाम का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम मंगलवार को समस्तीपुर पहुंची जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। समाहरणालय परिसर में पहुंचने पर सबसे पहले डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने घूम-घूमकर कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान एसपी अशोक मिश्रा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने एसपी से जिले भर में हो रहे संध्या गश्ती, रात्रि गश्ती एवं दिवा गश्ती के स्थिति की जानकारी ली। वहीं शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई एवं कोर्ट के आदेश का अनुपालन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न थानों में दर्ज संगीन आपराधिक घटनाओं की भी जानकारी ली।
” alt=”” aria-hidden=”true” />
इस दौरान डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने जिले में बढ़ती अपराध खासकर गोलीबारी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कई जरूरी सुझाव दिए। बैठक में मौजूद डीएसपी स्तरीय पदाधिकारियों से संगीन मामलों में पर्यवेक्षण रिपोर्ट की स्थिति का जायजा लिया। पर्यवेक्षण के दौरान ध्यान रखने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं से सभी को अवगत कराया। उन्होंने लंबित मामलों में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर केस डिस्पोजल करने का निर्देश दिया।
” alt=”” aria-hidden=”true” />
” alt=”” aria-hidden=”true” />
समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया गया है। कार्यालय के अभिलेखों के रख रखाव की समीक्षा की गई है। इसके अलावे सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की गई है। इस बैठक में विधि व्यवस्था और क्राइम प्रिवेंशन, क्राइम डिडेक्शन इन सभी बिंदुओं पर विस्तर से चर्चा की गई है। लंबित कांडों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पुलिस गश्ती और प्रजेंस पर बल दिया गया। वहीं इन दिनों पुलिस टीम पर हो रहे हमले को लेकर कहा कि उस तरह के मामलों की समीक्षा की जा रही है। पुलिस पर हमले के कारण क्या है, उसको प्रिवेंट कैसे किया जाय, इसके साथ-साथ पूर्व में जो घटनाएं हुई है उसमें सुनिश्चित करेंगे कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।
” alt=”” aria-hidden=”true” />
फरार अपराधियों के घर होगी कुर्की जब्ती :
डीआईजी ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष अभियान चलाकर अभियुक्तों के घर पर कुर्की जब्ती करने की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।