घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़
पत्नी के अवैध संबंध में हत्या की आशंका
मृतक के पिता के अनुसार करण की पत्नी का लौआलगान के एक युवक से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर करण को लगातार धमकियां मिल रही थीं कि अगर वह घर आएगा तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। परिवार का आरोप है कि इन्हीं धमकियों के बीच मंगलवार की शाम करण अपनी ससुराल गया था। जहां उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई और शव को पोखर किनारे फेंक दिया गया। रंजीत कुमार सिंह ने भावुक होकर बताया कि उनकी बहू देखने में सुंदर थी, जबकि उनका बेटा थोड़ा श्यामला था। इस वजह से भी उनके बेटे को प्रताड़ित किया जाता था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




