सदर डीएसपी 2 के नेतृत्व में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि लूट की इस वारदात के बाद सदर डीएसपी 2 विजय महतो के नेतृत्व में कल्याणपुर और चकमहेसी थाने की पुलिस को शामिल कर छापेमारी अभियान की शुरुआत की गई। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस मामले में अकबरपुर निवासी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वीरेंद्र ने पुलिस के समक्ष कबूल किया कि उसने अपराध कर्मी मनोज दास के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटी गई राशि से वह मौज मस्ती कर रहा था। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर लूटी गई राशि में से 30 हजार रुपए के साथ ही घटना के दौरान प्रयुक्त की गई देसी पिस्टल, पांच गोली और बाइक बरामद की गई है। अब दोनों बदमाश को जेल भेजा जा रहा है।
छापेमारी दल में हुए शामिल एसपी संजय पांडे ने बताया कि इस छापेमारी में ट्रेनी डीएसपी और कल्याणपुर थाना अध्यक्ष नीतीश चन्द्र धारिया के अलावा अलावा इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव, अजीत कुमार, प्रभारी, डीआईयू, दिव्य ज्योति कुमारी, थानाध्यक्ष, चकमेहसी आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।





