दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के पंकज सहनी ने भी गंवाई जान, रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे स्टेशन।
दिल्ली धमाके में बिहार के समस्तीपुर जिले के भी एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम पंकज सहनी बताया जा रहा है। 22 साल के पंकज सहनी दिल्ली में कैब चलाते थे। पंकज सहनी अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए स्टेशन जा रहे थे।
देश की राजधानी दिल्ली में हुए धमाके ने सबको हिला कर रख दिया है। सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में तीन और लोगों की मौत के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली धमाके में बिहार के समस्तीपुर जिले के भी एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम पंकज सहनी बताया जा रहा है। 22 साल के पंकज सहनी दिल्ली में कैब चलाते थे। पंकज सहनी अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए स्टेशन जा रहे थे तब ही लाल किला के पास कार में ब्लास्ट हुआ था। बताया जा रहा है कि पंकज से उसके दादा ने आखिरी बार शाम लगभग 4.30 बजे बातचीत की थी।
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर फतेहपुर वार्ड संख्या-7 के रामबालक सहनी का बेटा था।
पंकज की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है। सीएम नीतीश ने जताया दुख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में कई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की सबसे प्रार्थना की है। साथ ही घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
