Sunday, May 31, 2026
Homeबिहार में धार्मिक स्थल पर डीजे बजाने पर बवाल, दो पक्षों में...

बिहार में धार्मिक स्थल पर डीजे बजाने पर बवाल, दो पक्षों में भिड़ंत; दो गिरफ्तार।

- Advertisement -

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्वयं एसपी डॉ शौर्य सुमन भी पहुंचे थे। एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले में दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।जिसके आलोक में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गयी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बिहार में धार्मिक स्थल पर डीजे बजाने पर बवाल, दो पक्षों में भिड़ंत; दो गिरफ्तार बिहार के पश्चिम चंपारण में डीजे बजाने को लेकर हुए मारपीट और बवाल हो गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटाड़ गांव की है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि धुमाटाड़ निवासी संजीत दास के लिखित आवेदन पर भंगहा थाना कांड संख्या 28 /25 दर्ज कर समीर अंसारी सहित अन्य को नामजद किया गया है।

- Advertisement -

 

जिसमें पुलिस ने कारवाई करते हुये धुमाटाड़ के समीर अंसारी और चोकट मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने और विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। वहीं भंगहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। पुलिस लागातार गश्त कर हालात पर नजर रख रही है। माहौल बिगाड़ने वाले चिन्हित कर लिये गये हैं। कार्रवाई की जा रही है।

 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात धुमाटाड़ गांव में धार्मिक स्थल के पास डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये थे। जिसमें एक महिला घायल हो गयी थी। शुक्रवार के सुबह एक पक्ष के सैकड़ों लोग थाना पर कारवाई को लेकर पहुंच गये थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्वयं एसपी डॉ शौर्य सुमन भी पहुंचे थे। एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले में दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।जिसके आलोक में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गयी है।अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

घटना के बाद शांति बहाल करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। शांति समिति की बैठक बुलाई गयी है जिसमें दोनों पक्षों को बुलाया गया है। सभी लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गयी है। उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। एसपी ने निर्देश दिया है कि जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular