Featured

सहरसा, मधेपुरा और सुपौल में क्या है सहरी और इफ्तार का समय।

इस साल माहे रमजान का महीना 1 मार्च से शुरू होने जा रहा है. 1 मार्च से तरावीह शुरू कर दी जाएगी और उसी दिन से माहे रमजान की शुरुआत होगी और 2 मार्च से पहला रोजा रखा जाएगा. सहरसा, मधेपुरा और सुपौल में 2 मार्च से सहरी और इफ्तार का टाइम टेबल कुछ इस प्रकार होगा.

रमजान 2025 की शुरुआत 2 मार्च से होगी.
1 मार्च से तरावीह की नमाज शुरू होगी.
सहरसा, मधेपुरा, सुपौल में सहरी और इफ्तार का समय जारी.

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुस्लिम समाज के लोगों के लिए एक पाक महीने की शुरुआत होने वाली है. माहे रमजान 2 मार्च से शुरू हो जाएगा. इस्लामी धर्म में रमजान के महीने को सबसे पाक माह माना जाता है. इस पूरे एक माह तक चलने वाले रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करने के साथ रोजा रखते हैं.

आपको बता दें कि रमजान के पाक महीने में इंसान को बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. रमजान के महीने में झूठ बोलना, चुगली करना, दूसरों को दुख पहुंचाना, झगड़ा करना और कोई अपराध करने से दूर रहना चाहिए. सिगरेट, तंबाकू आदि का सेवन करने से रोजा टूट जाता है. रमजान के महीने में कोई भी गलत काम नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही इस महीने पूरी तरह से पाक रहना होता है. हालांकि, इस्लाम के मुताबिक इंसान को हर वक्त पाक रहना जरूरी है.

इस साल माहे रमजान की शुरुआत 2 मार्च से होने जा रही है. 1 मार्च से तरावीह शुरू हो जाएगी और उसी दिन से माहे रमजान की शुरुआत होगी और 2 मार्च से पहला रोजा रखा जाएगा. सहरसा मधेपुरा और सुपौल में 2 मार्च से सहरी और इफ्तार का टाइम टेबल कुछ इस प्रकार होगा.

 

तारीख सेहरी का समय इफ्तार का समय
02 मार्च 2025 4:49 AM 5:46 PM
03 मार्च 2025 4:48 AM 5:47 PM
04 मार्च 2025 4:47 AM 5:47 PM
05 मार्च 2025 4:46 AM 5:48 PM
06 मार्च 2025 4:45 AM 5:48 PM
07 मार्च 2025 4:44 AM 5:49 PM
08 मार्च 2025 4:43 AM 5:49 PM
09 मार्च 2025 4:42 AM 5:50 PM
10 मार्च 2025 4:41 AM 5:50 PM
11 मार्च 2025 4:40 AM 5:51 PM
12 मार्च 2025 4:39 AM 5:51 PM
13 मार्च 2025 4:38 AM 5:52 PM
14 मार्च 2025 4:37 AM 5:52 PM
15 मार्च 2025 4:36 AM 5:53 PM
16 मार्च 2025 4:35 AM 5:53 PM
17 मार्च 2025 4:34 AM 5:53 PM
18 मार्च 2025 4:33 AM 5:54 PM
19 मार्च 2025 4:32 AM 5:54 PM
20 मार्च 2025 4:31 AM 5:55 PM
21 मार्च 2025 4:30 AM 5:55 PM
22 मार्च 2025 4:28 AM 5:56 PM
23 मार्च 2025 4:27 AM 5:56 PM
24 मार्च 2025 4:26 AM 5:57 PM
25 मार्च 2025 4:25 AM 5:57 PM
26 मार्च 2025 4:24 AM 5:58 PM
27 मार्च 2025 4:23 AM 5:58 PM
28 मार्च 2025 4:22 AM 5:59 PM
29 मार्च 2025 4:21 AM 6:00 PM
30 मार्च 2025 4:22 AM 6:00 PM
31 मार्च 2025 4:19 AM 6:01 PM

रमजान में किए जाने वाले कामलोकल 18 से खास बातचीत के दौरान इमाम कारी नूरुलल्लाह रहमानी ने बताया कि 1 मार्च से तरावीह की शुरुआत होगी और 2 मार्च से रोजा शुरू हो जाएगा इस पाक महीने का मकसद है कि गरीबों के साथ हमदर्दी, भूखे तक खाना पहुंचाना और उनकी मदद करना.

 

 

 

 

बुराई से बचना, गलत काम से बचना. इंसानियत का फर्ज निभाना, वैसे तो पांच वक्त की नमाज मुस्लिम समाज के लोगों पर पूरी जिंदगी में फर्ज है लेकिन इस 1 महीने के में रोजा रखने के साथ नमाज का सवाब कई गुना बड़ा दिया जाता है. कहा जाता है कि रमजान महीने में की गई इबादत का फल कई गुना ज्यादा मिलता है. इस कारण से इस धर्म को मानने वाले सभी अनुयायी एक माह तक रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं. वहीं इस पाक महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं. इसके अलावा इमारत-ए-शरिया से जारी किए गए कैलेंडर में समय सारणी को निर्धारित किया गया है. यह समय सारणी सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले में एक ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *