Featuredप्रादेशिक

दीदी के घर जा रहे युवक को अपराधियों ने सिर में मारी गोली, मौत।

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर थानाक्षेत्र के जवाहर सेतु के पास अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को सिर में गोली मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के बारुण थानाक्षेत्र के पंडित बिगहा गांव के राकेश यादव उर्फ अनु यादव के रूप में कई गई है।

मृतक के भाई मनीष यादव ने बताया कि अनु यादव अपने गांव पंडित बिगहा से अपनी दीदी के घर डेहरी जा रहा था। इसी दौरान डेहरी नगर थाना क्षेत्र के जवाहर सेतु के पास बदमाशों ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद अनु यादव के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मनीष यादव ने आगे बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ मृतक राकेश यादव उर्फ अनु यादव की आपसी रंजिश थी। उसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। उसने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। उसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *