Saturday, October 3, 2026
Latest:
Featured

आज न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल अलफगंज कादिराबाद दरभंगा के ऑडिटोरियम में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर हिंसा और अहिंसा पर वाद विवाद रखा गया


दोनों टीम राम एवं टीम अर्जुन ने अपनी भावनाओं को पटल पर रखते हुए पूरे हाल को जोश से भर दिया। टीम राम का मानना था के दुनिया को हम प्रेम भाव से शांति की राह दिखा कर जीत सकते हैं। वही अर्जुन टीम का कहना था के दुनिया को हम अपनी ताकत के बल पर झुका सकते हैं एवं जैसा चाहेंगे वैसे ही पथ पर दुनिया चलेगी।

जस्टिस श्री विनोद कुमार श्री मनीष कुमार चौधरी एवं श्री सिद्धांत सिंह ने दोनों ही टीम को भलीभाती सुना एवं शांति ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए पर विशेष ज़ोर देकर राम टीम को प्रथम एवं अर्जुन टीम को द्वितीय पुरस्कृत कर सर्टिफिकेट प्रदान किया।


इस मौके पर श्री धर्मेंद्र कुमार ने मंच संचालन किया एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उनका सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *