Featured

महाकुंभ के बाद अब चलेगी होली स्पेशल ट्रेन।

सहरसा सहरसा जंक्शन से प्रयागराज के लिए बुधवार को भी 50 से अधिक रेल यात्री रवाना हुए। हालांकि कुंभ मेला के अंतिम दिन सहरसा जंक्शन स्थित प्लेटफॉर्म पर बहुत अधिक चहल पहल नहीं रही।

13 जनवरी से लगातार 26 फरवरी तक निर्धारित प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले को लेकर यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ व अफरा तफरी की स्थिति बनी रही थी। लेकिन अंतिम दिन बुधवार को स्टेशन पर सामान्य दिनों की तरह ही रेल यात्रियों की गतिविधि रही बावजूद रेल अधिकारी के अनुसार प्रयागराज के लिए 50 से अधिक यात्रियों ने टिकट बनाया। इस समय सहरसा रेलवे स्टेशन पर कुंभ मेले के लिए किए गए इंतजामात यथावत है और अधिकारियों के अनुसार रेलवे उच्चाधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार तक रेलवे के अधिकारी व कर्मी सहित आरपीएफ व जीआरपी की टीम चौकस रहेंगे। कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए अधिकांश तीर्थयात्री 27 फरवरी तक वापस लौट जाएंगे।

 

 

कुंभ समाप्ति के बाद अब होली स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना पर भी रेलवे ने कार्य शुरू कर दिया है। होली स्पेशल ट्रेन कहां-कहां से चलेगी इसके लिए रेलवे ने पहले से प्लान तैयार कर लिया है। रेल सूत्रों के अनुसार सहरसा, रक्सौल, जयनगर ,समस्तीपुर और दरभंगा से अमृतसर ,लुधियाना, अंबाला और आनंद विहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी और कुंभ स्पेशल के रैक से ही होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *