Featured

बिहार  :  प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में बिहार की सात महिलाओं की मौत, बिहार से प्रयागराज गए करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं का अब भी पता नहीं

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान बिहार की सात महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में गोपालगंज की चार पटना के मनेर, औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर की महिला शामिल हैं. औरंगाबाद की महिला अपने पति और बेटे के साथ प्रयागराज अमृत स्नान करने गई थी. इसके साथ ही गांव के करीब 12-13 अन्य लोग भी साथ में थे.परिजनों का कहना है कि हम 12-13 लोग गंगा स्नान करने आए हुए थे. अचानक ऐसी भगदड़ मची कि उस भगदड़ में मेरी मां दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. गोपालगंज की 4 महिलाओं की मौत हो गई है.

मृत महिलाओं में मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड अंतर्गत छपरा मेघ पंचायत क्षेत्र इलाके के रूपनाथ टोला के निवासी स्वर्गीय बलदेव शर्मा की पत्नी शिवा देवी (60), गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रामनगर गांव निवासी सुरेंद्र गोंड की पत्नी तारा देवी, भूटेली मांझी की पत्नी सरस्वती देवी, उचकागांव प्रखंड के बालेसर गांव निवासी स्वर्गीय बच्चा दुबे की पत्नी कांति देवी और बरौली थाना क्षेत्र के माडनपुर गांव की रहने वाली शिवकालो देवी, औरंगाबाद के गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के सासुना गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश यादव की पत्नी राजरानी देवी (55) शामिल हैं. वहीं अब भी कई महिलाएं लापता हैं.

लापता महिलाओं में कुढ़नी प्रखंड के चंद्रहट्टी गांव की रेणु देवी (51) और सकरा प्रखंड के कटेसर की शैली देवी (55) लापता हैं.

 

इसके अलावे मुजफ्फरपुर की दो, जहानाबाद की दो, गोपालगंज, गया और सिवान की एक-एक महिला है. गया के आमस प्रखंड क्षेत्र के मुंगरा इन गांव से विजय सिंह की पत्नी जयमंती देवी (67), जहानाबाद के अमन गांव की रहने वाली दो महिलाओं रेणु देवी और सियामणि देवी, सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बकरी गांव की माया देवी (65), गोपालगंज के विजयपुर प्रखंड के जगदीशपुर गांव की मुन्नी देवी राजकुमारी देवी, सुभावती देवी और रीमा देवी लापता है. बक्सर की हरि की हरिकिशुनपुर की सीमा देवी भी लापता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *