Featured

बेगूसराय  :  DIG ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान:कहा- बना रहे हैं अपराध मुक्त वातावरण, अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बेगूसराय और खगड़िया जिलों में आम लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीआईजी आशीष भारती ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बीती रात उन्होंने जिला मुख्यालय में विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डीआईजी आशीष भारती और एसपी मनीष ने खुद गाड़ियों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया।

डीआईजी और एसपी ने जिले भर में सभी डीएसपी और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाएं। चेकिंग के दौरान गाड़ियों की डिक्की, थैला-बैग और अन्य सामानों की गहन जांच की गई। डीआईजी ने सभी जगह ट्रॉली लगाकर चेकिंग कराने के भी निर्देश दिए।

हर-हर महादेव चौक पर निरीक्षण करते डीआईजी।
आवश्यक दिशा-निर्देश और निरीक्षण

डीआईजी आशीष भारती ने चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बेगूसराय रेंज के दोनों जिलों बेगूसराय और खगड़िया में विशेष वाहन चेकिंग और एंटी क्राइम अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

इस अभियान को विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाए गए हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने अपराधियों और अपराध की सूची तैयार की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

देर रात वाहन चेकिंग।
आम नागरिकों की सुरक्षा और अपराध मुक्त वातावरण

डीआईजी आशीष भारती ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आम नागरिकों में बेहतर सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा, ताकि समाज में अपराध मुक्त वातावरण बने और नागरिकों को सुरक्षित महसूस हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *