Featured

साइबर क्राइम और सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन की ट्रेनिंग:बेगूसराय और खगड़िया के पुलिस अधिकारियों को मिल रहा प्रशिक्षण, सतर्कता की अपील।

बढ़ते साइबर क्राइम और उसके बदलते तरीकों के को देखते हुए बेगूसराय प्रक्षेत्र (बेगूसराय और खगड़िया जिला) के पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए समाहरणालय के कारगिल भवन में बेगूसराय के डीआईजी आशीष भारती के मार्गदर्शन में एसपी मनीष और उनकी टीम की ओर से आज से दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है।

साइबर क्राइम और साइबर सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में बेगूसराय और खगड़िया जिलों के साइबर डीएसपी, मुख्यालय डीएसपी, परीक्ष्यमान डीएसपी, साइबर थाना के पदाधिकारी समेत 100 से अधिक अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा लिंक के माध्यम से दोनों जिलों के सभी थानों के अन्य पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।साइबर अपराध के बदलते तरीकों पर प्रकाश डाला

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी आशीष भारती ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ अनिकेत पीयूष ने साइबर सुरक्षा व साइबर अपराध अनुसंधान से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में डीआईजी और बेगूसराय के एसपी ने बढ़ते साइबर अपराध व साइबर अपराध के बदलते तरीकों पर प्रकाश डाला।

डीआईजी ने बताया कि आज के समय में साइबर अपराध एक बहुत बड़ी चुनौती के रूप में बढ़ा है। यह ऐसा अपराध है जो समाज के हर व्यक्ति को प्रभावित कर रहा है। इसको लेकर बिहार पुलिस, बेगूसराय और खगड़िया पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता और अनुसंधान का प्रयास किया जा रहा है।

इस अपराध का प्रारूप बदलते रहता है। इसी के मद्देनजर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिससे हमारे जो पुलिस पदाधिकारी हैं, वह अपने आप को अपडेट कर सकें।

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्कता की अपील

कहा कि कार्यशाला के माध्यम से हमारा प्रयास है कि साइबर फ्रॉड का जो लेटेस्ट ट्रेंड है, उसे समझ कर लोगों को बता सकें।

दोनों जिले के पुलिस पदाधिकारी, दोनों साइबर डीएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित हैं। वर्चुअल माध्यम से भी दोनों जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशन में प्रसारण किया जा रहा है। जिससे कि पुलिस विभाग के सभी पदाधिकारी इसके बारे में जान सकें। साइबर लॉ के विशेषज्ञ अनिकेत कुमार को हम लोगों ने बुलाया है, इनकी साइबर के क्षेत्र में रुचि है।

यह पुणे में साइबर लॉ के संबंध में ट्रेनिंग दे रहे हैं। पुलिस विभाग को इन्होंने पूर्व में भी ट्रेनिंग दिया है। हम लोगों ने प्रयास किया है कि पुलिस से संबंधित जो भी चीज है, उसे सरल भाषा में पुलिस विभाग के अधिकारियों को बताया जा सके। लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि साइबर फ्रॉड के बारे में सतर्क रहें, क्योंकि सतर्कता ही बचाव है।

डीआईजी ने कहा कि इससे संबंधित जानकारी विभिन्न माध्यम से दी जा रही है। साइबर दोस्त सहित विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से भी लेटेस्ट जानकारी दी जा रही है। सभी लोग इसका पालन करें, जितना पालन करेंगे, जितनी जानकारी रखेंगे, उतने सुरक्षित रहेंगे। कार्यशाला से हमारे पुलिस अधिकारियों को साइबर मामले के अनुसंधान में सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *