Thursday, June 25, 2026
Homeदरभंगा  :  बिहार के कोर्ट में बेल का खेल! हुजूर के सामने...

दरभंगा  :  बिहार के कोर्ट में बेल का खेल! हुजूर के सामने खड़ा हो गया फर्जी आदमी और जमानत लेकर निकल भी गया

- Advertisement -

दरभंगा न्यायालय में फर्जी आत्मसमर्पण कर जमानत लेने के मामले में पुलिस ने दो युवकों, पवन यादव और अजय यादव, को गिरफ्तार किया। असली आरोपी राजा लाल यादव और विजय यादव की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामला एपीएम थाना क्षेत्र का है, जहां मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस पूरे सिंडिकेट की भी जांच कर रही हैं ।

- Advertisement -

दरभंगा में दो युवकों ने फर्जी आत्मसमर्पण किया।
असली आरोपियों की जगह कोर्ट में पेश हुए।
पुलिस असली आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कोर्ट के आदेश पर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में दो युवकों को फर्जी आत्मसमर्पण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ये युवक असली आरोपियों की जगह कोर्ट में पेश हुए और जमानत ले ली। यह घटना व्यवहार न्यायालय में हुई। पुलिस असली आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला मारपीट के एक केस से जुड़ा है।

- Advertisement -

दो युवकों ने फर्जी तरीके से सरेंडर कर लिया जमानत

दरभंगा के व्यवहार न्यायालय में एक अनोखा मामला सामने आया है। दो युवकों ने फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण कर जमानत ले ली। गिरफ्तार युवकों के नाम पवन यादव और अजय यादव हैं। दोनों एपीएम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। लहेरियासराय थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस असली आरोपियों राजा लाल यादव और विजय यादव की तलाश में छापेमारी कर रही है।

महिला के साथ मारपीट का है मामला

यह पूरा मामला एपीएम थाना में दर्ज एक मारपीट के केस से जुड़ा है। 2023 में दर्ज प्राथमिकी संख्या 210 में सिरनिया गांव की हुश्न आरा ने छह लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था। हुश्न आरा, स्वर्गीय मोहम्मद अब्बास की पत्नी हैं। इसी मामले में विजय यादव और राजा लाल यादव आरोपी थे। लेकिन इन दोनों की जगह पवन यादव और अजय यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने जमानत भी ले ली।

कोर्ट के आदेश पर तत्काल आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब मोहम्मद रिजवान ने न्यायालय को सूचित किया। उन्होंने बताया कि असली आरोपियों की जगह दूसरे लोग आत्मसमर्पण कर जमानत ले गए हैं। इस सूचना के बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया। कोर्ट के आदेश पर लहेरियासराय थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पवन यादव और अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना को लेकर न्यायिक प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल

लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस पूरे सिंडिकेट की जानकारी जुटा रही है। कोर्ट के आदेश पर असली आरोपी राजा लाल यादव और विजय यादव की गिरफ्तारी के लिए एपीएम थाना को सूचना दे दी गई है।

 

 

गिरफ्तार दोनों युवकों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। यह देखना ज़रूरी है कि क्या ये पहले भी किसी अपराध में शामिल रहे हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस घटना से न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। कैसे दो लोग किसी और की जगह आत्मसमर्पण कर जमानत ले सकते हैं? इस मामले में पूरी जांच ज़रूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular