Friday, May 1, 2026
Homeदरभंगासंस्कृत की संवृद्धि के लिए संकल्प यज्ञ आयोजित।

संस्कृत की संवृद्धि के लिए संकल्प यज्ञ आयोजित।

- Advertisement -

रविवार को पूरे विधि-विधान से संकल्प यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ की पूणार्हुति उपरांत दरबार हाल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.

- Advertisement -

लक्ष्मीनिवास पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक जुड़ाव में भाषा एक सशक्त माध्यम है। इससे समाज में सहज स्नेह पनपता है। इसी दृष्टिकोण से संस्कृत की संवृद्धि भी परम आवश्यक है। यह भाषा पुष्पित व पल्लवित हो, इसके लिए आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही यह कार्यक्रम सफल हो और देव भाषा की अभिवृद्धि हो, इसके लिए संकल्प यज्ञ किया गया। वहीं

- Advertisement -

विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सह विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि सामाजिक समरसता स्थापित करने में संस्कृत भाषा की महती भूमिका रही है। वर्षों बाद दरभंगा में इस तरह का आवासीय प्रशिक्षण में

स्थानीय लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उक्त जानकारी देते हुए जनसम्पर्क पदाधिकारी निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि संकल्प यज्ञ के आचार्य प्रो. राजेन्द्र झा ने शास्त्रीय विधि-विधान के साथ अनुष्ठान

सम्पन्न कराते हुए इस विश्वविद्यालय की उत्तरोत्तर वृद्धि की कामना की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ.रामसेवक झा, कार्यक्रम संरक्षक डॉ. शिवलोचन झा एवं डॉ. दिनेश झा, संकल्प यज्ञ में सर्व व्यवस्था प्रमुख डॉ. उमेश झा, संस्कृत भारती के क्षेत्र मंत्री प्रो. श्रीप्रकाश

पाण्डेय, संगठन मंत्री श्रवण कुमार, प्रांत मंत्री डॉ. रमेश कुमार झा, दरभंगा विभाग संयोजक डॉ.त्रिलोक झा, डॉ. सुधीर कुमार झा, कुलसचिव डॉ. दीनानाथ साह, कुलानुशासक प्रो. पुरेन्द्र वारिक, प्रो.रेणुका सिंहा, प्रो. दिलीप कुमार झा, डॉ. दयानाथ झा, डॉ. शम्भु शरण तिवारी, डॉ. कुणाल कुमार झा, डॉ. संजीत झा, डॉ.साधना शर्मा, डॉ. मैथिली कुमारी, डॉ. अयोध्यानाथ झा, डॉ. प्रमोद मिश्र, शिवकिशोर राय, डॉ. रविन्द्र झा आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular