बिहार में कड़ाके की ठंड जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने 5 जिलों में कोल्ड अलर्ट जारी किया है।
कोल्ड डे का येलो अलर्ट
बिहार में सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं गोपालगंज सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में विजिबिलिटी कम
मौसम विभाग ने बिहार के गोपालगंज, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, पटना, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, नालंदा और जहानाबाद में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में विजिबिलिटी कम रहेगी। कम दृश्यता का असर सड़कों और रेल यातायात पर पड़ना ठंड और कोहरे के मौसम में एक आम समस्या है। बिहार के जिन जिलों में विजिबिलिटी प्रभावित रह सकती है, वहां सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। खासकर सुबह और रात के समय कोहरा अधिक घना हो सकता है।



