Featuredप्रादेशिक

लंबे समय से चले आ रहे विवाद युवक को मारी गोली, मौके पर मौत।

बिहार के मधुबनी जिले में अंधरामठ थाना क्षेत्र के जरौली निवासी अमृत यादव के 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार यादव को शनिवार की रात 9:45 बजे बरूआर चौक से घर वापस जाने के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के सिर में पांच गोली लगी है। गोली लगने के कारण घटनास्थल पड़ी युवक की मौत हो गई। मृतक के चाचा समरीत यादव ने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण उसे गोली मारी गई है।

उन्होंने आशंका जाता है कि गांव के ही एक-दो व्यक्ति हैं, जिनके साल पिछले एक साल से विवाद चल रहा था, संभवतः उन्हीं लोगों का हत्या में हाथ है। बता दें कि मृतक रौशन कुमार यादव का पिछले साल ही विवाह हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *