Featured

बेगूसराय: शराब का नशा…लूटपाट की आदत! युवक को मारा चाकू छीना बैग और फरार

बेगूसराय: बेगूसराय में शराब के नशे में धुत युवक ने लूटपाट करने के दौरान एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेगूसराय से रेफर कर दिया है. वहीं शराब के नशे में धुत होकर युवक ने चाकू मारकर घटना को अंजाम दिया. साथ ही साथ बैग सहित कई सामान छीनकर शराबी युवक फरार हो गया.

घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के वार्ड 11 की है. घायल युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के शिव नगर वार्ड 14 के रहने वाले शिवनंदन सदा के 21 वर्षीय पुत्र वकील कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के संबंध में घायल युवक के साथी सिंवारी वार्ड 9 के रहने वाले अखिलेश कुमार ने बताया कि शिक्षा से संबंधित जानकारी देने नावकोठी के वार्ड 11 गए थे. वहां किसी महिला और पुरुष को एजुकेशन के बारे में जानकारी दे रहे थे. जहां पास में मौजूद शराब के नशे में युवक हाथापाई करने लगा फिर उसने चाकू मार कर बैग और अन्य सामान छीन लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *