Featuredदरभंगाप्रादेशिक

लादेन की तरह दाढ़ी रख रहे राहुल..सोचते हैं PM बनेंगे:बिहार भाजपा अध्यक्ष बोले- नीतीश गजनी बन गए हैं, खुद को प्रधानमंत्री बताते हैं।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी है। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने को लेकर अररिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर घूमने से वे पीएम नहीं बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में राहुल गांधी अभी 50 साल के बच्चे की तरफ हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी की तरफ से विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर बीजेपी नेता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता से बता रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद में विरोध दल के नेता सम्राट चौधरी शुक्रवार को अररिया पहुंचे थे, जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की तुलना आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से कर दी।
अररिया के तेरापंथ भवन में महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट ने कहा कि राहुल गांधी सोचते हैं कि नरेंद्र मोदी की तरह वे भी प्रधानमंत्री हो जाएंगे लेकिन हमलोग राहुल गांधी को राजनीति में 50 साल का बच्चा ही समझते हैं। इस दौरान सम्राट ने कहा कि सीमांचल में गौ हत्या, लव जिहाद जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी साथ ही साथ बांग्लादेशी घुसपैठ करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एक्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *