Monday, April 20, 2026
Homeबिहार: मोतिहारी में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला,...

बिहार: मोतिहारी में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, 5 की मौत।

- Advertisement -

हादसा

- Advertisement -

कैसे हुआ यह भयानक हादसा?

पुलिस ने बताया कि सुबह दीपउ मोड़ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बेरिकेडिंग तोड़ते हुए सर्विस लेन में आ गया। इस दाैरान उसने पहले एक टेम्पो को टक्कर मारी और फिर उसके बाद पास ही खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इससे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को सर्विस लेन से हटाकर ट्रैफिक सुचारू कराया।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगाकर जताया विरोध

इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को अपेक्षित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मोड़ पर आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इधर, पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular